Chhattisgarh News: क्या भूपेश बघेल बनेंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष? मल्लिकार्जुन खड़गे लेंगे फैसला
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद कांग्रेस अब विपक्ष की भूमिका में नजर आएगा। बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय "राजीव भवन" में हुई। कांग्रेस विधायक बैठक में कांग्रेस के सभी 35 नवनिर्वाचित विधायक समेत छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन भी शामिल हुए।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधायकों ने इस बैठक अपना नेता चुन लिया हैं, जो छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होगा,लेकिन नाम की घोषणा नहीं की गई है। बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने बताया कि बैठक में कांग्रेस विधायकों ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया है कि नेता प्रतिपक्ष चुनने का अधिकार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दिया गया है। अजय माकन ने बताया उन्होंने और कुमारी सैलजा ने कांग्रेस के सभी विधायकों से उनकी राय जानने के लिए वन टू वन चर्चा की है। अब पूरी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप दी जाएगी।
ज्ञात हो कि नेता प्रतिपक्ष के लिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम चर्चा सबसे आगे है। उनके साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल और कवासी लखमा का नाम भी सूची में शामिल है। यह भी जानना रोचक होगा कि तीन बार सीएम रहे डॉ. रमन सिंह ने साल 2018 में चुनाव हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष नहीं बने थे। उन्होंने विधायक के रूप में ही अपनी सेवाएं दी थीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहेंगे या फिर पार्टी के किसी अन्य नेता को यह पद देंगे।
यह भी पढ़ें विष्णुदेव साय नहीं, नंदकुमार साय होते छत्तीसगढ़ के सीएम? सत्ता में रहने की चाहत ने किया सत्ता से दूर












Click it and Unblock the Notifications