The Kashmir Files को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा क्यों है भूपेश सरकार पर हमलावर ?
The Kashmir Files को लेकर भाजपा है भूपेश सरकार पर हमलावर?
रायपुर, 15 मार्च। कश्मीरी पंडितों का दर्द बयान करती बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर छत्तीसगढ़ में भी सियासत हो रही है। प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए हैं कि वह दर्शकों को सिनेमाघरों में फिल्म देखने से रोक रही है। भाजपा के दिग्गज नेता लगाकर इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साध रहें हैं,वहीं कांग्रेस ने आरोपों का खंडन करते हुए भाजपा को कश्मीर का इतिहास याद दिलाया है।

कश्मीरी पंडितों के विस्थापन और उन पर किये अत्याचारों पर आधारित बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की देशभर में जबरदस्त चर्चा हो रही है। इस फिल्म को जहां भाजपा शासित राज्यों में टैक्स फ्री किया जा रहा है ,तो वहीं कांग्रेस शासित राज्यों में फिल्म भाजपा कांग्रेस के बिच की जंग बनाकर रह गई है। कांगेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में भाजपा ने द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग की है। इतना ही नहीं भाजपा का आरोप है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार सिनेमाघर संचालकों पर दबाव बनाकर दर्शकों को फिल्म देखने से रोक रही हैं।
कश्मीर फाइल्स को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा है कि आज अगर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होती ,तो आपको कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय को देखने, समझने से रोका न जाता। द कश्मीर फाइल्स अब तक टैक्स फ्री हो गई होती। कांग्रेस सच से डरती है, एक फ़िल्म से डरी हुई है।
आज अगर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होती तो आपको कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय को देखने, समझने से रोका न जाता।#TheKashmiriFiles अब तक टैक्स फ्री हो गई होती।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) March 15, 2022
कांग्रेस सच से डरती है, एक फ़िल्म से डरी हुई है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तो इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा तक में कांग्रेस को घेरा है। बृजमोहन अग्रवाल ने ट्वीटर पर लिखा है कि कांग्रेस के कारण कश्मीर फाइल्स को नहीं दिखाने छग में थियेटर मालिकों को डराया जा रहा है, JNU देश विरोधी वातावरण बना रही है, हम कार्यकर्ताओं संग जायेंगे फिल्म देखने। कश्मीरी पंडितों का दर्द सब लोग देखें।
'कश्मीर का विभाजन @INCIndia के कारण हुआ, #TheKashmirFiles को नहीं दिखाने छग में थियेटर मालिकों को डराया जा रहा है, JNU देश विरोधी वातावरण बना रही है, हम कार्यकर्ताओं संग जायेंगे फिल्म देखने। कश्मीरी पंडितों का दर्द सब लोग देखें।' @BJP4India MLA @brijmohan_ag @vivekagnihotri pic.twitter.com/ylVnbBK54s
— Yogesh Mishra (@YogeshMishraK) March 14, 2022
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने इस मामले पर सीएम भूपेश बघेल को टारगेट करते हुए ट्वीट किया कि कश्मीरी हिंदूओ के साथ हुए दमन की दांस्ताँ बयां करती फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स को अन्य राज्यों की तरह टैक्स फ़्री करने से भूपेश बघेल जी को कौन-सी ताक़तें रोक रही हैं?
अगर कोई जिहाद का महिमामंडन करती फ़िल्म होती तो शायद भूपेश जी रूचि लेते।
कश्मीरी हिंदूओ के साथ हुए दमन की दांस्ताँ बयां करती फ़िल्म #TheKashmirFiles को अन्य राज्यों की तरह टैक्स फ़्री करने से @bhupeshbaghel जी को कौन-सी ताक़तें रोक रही हैं?
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 15, 2022
अगर कोई जिहाद का महिमामंडन करती फ़िल्म होती तो शायद भूपेश जी रूचि लेते।
भाजपा जहां कश्मीर फाइल्स के मसले पर कांग्रेस सरकार पर दर्शको को फिल्म देखने से रोकने का आरोप लगा रही है,वहीं दूसरी तरफ इसे टेक्स फ्री करने की मांग भी कर रही है। भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कहा है कि जिस तरह "द कश्मीर फाइल्स" मूवी को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ रहा, उसको देखते हुए भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ में इस मूवी को टैक्स फ्री करना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक जनता इस मूवी को देख सके।
जिस तरह "द कश्मीर फाइल्स" मूवी को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ रहा, उसको देखते हुए भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ में इस मूवी को टैक्स फ्री करना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक जनता इस मूवी को देख सके - श्री @santoshpandey44 जी, सांसद, राजनांदगांव लोकसभा pic.twitter.com/P1WGpgdxKs
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 15, 2022
कांग्रेस नेता भी इस मामले में भाजपा को पूरी बराबरी से जवाब दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने भाजपा छत्तीसगढ़ को ट्वीटर में जवाब देते गए लिखा कि एक कश्मीर फाइल्स से काम नहीं चलेगा ,दो फाइल बनानी पड़ेगी, एक गद्दार संधियों की जो अग्रेजो के तलवे चाटते थे और दूसरी भारत जलाओ पार्टी की जिन्होंने देश बर्बाद कर दिया।
एक से काम नहीं चलेगा दो फाइल बनानी पड़ेगी एक गद्दार संधियों की जो अग्रेजो के तलवे चाटते थे और दूसरी भारत जलाओ पार्टी की जिन्होंने देश बर्बाद कर दिया। https://t.co/Zft2hsxmEm
— R. P. Singh (@rpsinghraipur) March 15, 2022
भाजपा की तरफ से हो रहे बयानी वार पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने पार्टी की तरफ से आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि फिल्म में जिस समय के घटना क्रम और कथित रूप से उल्लेख का दावा किया जा रहा, उस समय देश में अटल, आडवाणी और वीपी सिंह की तिकड़ी केंद्र में सरकार चला रही थी। इस दौरान भाजपा नेता जगमोहन कश्मीर के राज्यपाल थे, तब 19 जनवरी 1990 को जम्मू कश्मीर से 4 लाख से अधिक हिन्दुओं को कश्मीर छोड़ना पड़ा था।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की 2 पत्नियों के बीच क्यों मचा है झगड़ा?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के लिये हिन्दुत्व और हिन्दु सिर्फ राजनीति का विषय है। वह हिन्दुत्व के नाम पर सिर्फ हिन्दु मतो के ध्रुवीकरण की राजनीति करती है। कश्मीर फाईल फिल्म के कथानक के बारे में भाजपाई जिस प्रकार का आचरण कर रहे उससे भी यही स्पष्ट हो रहा कि भाजपाई कश्मीरी पंडितो के ऊपर हुये अत्याचारों का राजनीतिकरण करना चाह रहे। उनकी पीड़ा से भाजपा को कोई मतलब नहीं वास्तव में तो उनके विस्थापन का कलंक तो भाजपा के समर्थन वाली सरकार और भाजपाई राज्यपाल के माथे पर है












Click it and Unblock the Notifications