वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी नहीं, ASI ज्ञानेश्वरी कहिए, सीएम भूपेश ने निभाया वादा, छत्तीसगढ़ पुलिस में मिली नियुक्ति
GYANESHWARI YADAV ASI: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रीस में आयोजित आईडब्ल्यूएफ जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को आशीर्वाद स्वरूप ऐसा तोहफा दिया है,जिसे वह जीवनभर सहेज रख सकती है। सीएम भूपेश बघेल ने अपना वादा निभाते हुए वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को छत्तीसगढ़ पुलिस में एएसआई पद पर नियुक्ति दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया है कि "ज्ञानेश्वरी नहीं ASI ज्ञानेश्वरी कहिए"
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ की लाडली बिटिया "वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव" छत्तीसगढ़ पुलिस में एएसआई नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।
ज्ञात हो कि 30 मई 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ज्ञानेश्वरी से मुलाकात के दौरान उन्हें आगे की तैयारी के लिए पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता और छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्ति देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ज्ञानेश्वरी यादव के कोच अजय लोहार को भी 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी ।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने दिल्ली में आयोजित एशियन यूथ और जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिलाओं के 49 भारवर्ग में रजत पदक जीता है। ज्ञानेश्वरी ने एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दूसरा स्थान पाया किया है। राजनांदगांव के दिग्विजय कॉलेज की छात्रा ज्ञानेश्वरी ने 28 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित होने वाले एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप ने 175 किलो भार उठाया था। ज्ञानेश्वरी ने की ख्वाहिश है कि वह वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतें। जिसके लिए उन्हें तैयारी करनी है।












Click it and Unblock the Notifications