प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले CG के सीएम विष्णुदेव साय, अबूझमाड़ नक्सल मुठभेड़ पर दी जानकारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान साय ने राज्य में पिछले 9 महीनों के दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके अलावा ही उन्होंने प्रधानमंत्री से अबूझमाड़ में हाल ही हुए सफल नक्सल ऑपरेशन की जानकारी भी साझा की। पीएम मोदी ने इस ऑपरेशन की सफलता पर सुरक्षा बलों के साहस की सराहना की। मुलाकात के दौरान उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत 8 लाख आवास स्वीकृत किये जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को माओवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ में चल रहे ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के ताजा ऑपरेशन का जिक्र करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है, जो छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन है। सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों का ब्योरा भी पेश किया।

cg

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और शेष बुनियादी सुविधाओं के विकास पर खास ध्यान दे रही है। रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास के लिए भी विशेष कोशिश हो रही हैं, ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग मुख्यधारा से जोड़ा जा सकें। पीएम मोदी ने इस सफलता की प्रशंसा की और कहा कि इससे न केवल छत्तिसगथ में शांति बहाल हो रही है, बल्कि विकास की राह भी सरल हो रही है।

सीएम साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि आदिवासी अंचलों में बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा दी जा रही है, जिससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति में सुधार हो रहा है। उनकी तकनीकी शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार के इन प्रयासों की तारीफ करते हुए कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय को राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।


यह भी पढ़ें NIA ने ध्वस्त किया लाल आतंकियों का नेटवर्क, छत्तीसगढ़ में रुकी नक्सलियों की फंडिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+