छत्तीसगढ़ में भी हरियाणा की जीत का जश्न, CM विष्णुदेव साय ने कहा- चप्पा चप्पा भाजपा
Haryana Chunav Result: हरियाणा में कमल खिलने का जश्न छत्तीसगढ़ में भी मनाया गया है। चुनावी परिणाम आने के बाद रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई। इधर सीएम विष्णुदेव साय ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर ख़ुशी जताई है। सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की विजय का कमल खिला है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओजस्वी नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता की भाजपा पर अटूट विश्वास की जीत है।
सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा कि इस प्रचंड जीत पर हरियाणा की देवतुल्य जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं सहृदय आभार है। उन्होंने आगे लिखा कि पिछले दस वर्षों में डबल इंजन सरकार ने हरियाणा की दशा और दिशा बदली एवं सुशासन के पथ पर चलते हुए राज्य के विकास और गरीब कल्याण के लिए काम किया। आज की यह प्रचंड जीत इन्हीं कार्यों का परिणाम है।पुनः हरियाणा के मुख्यमंत्री, यहां के भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अंत में उन्होंने लिखा कि चप्पा-चप्पा भाजपा।

ज्ञात हो कि हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं. एग्जिट पोल के रिजल्ट के ठीक उलट राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की लहर चली और बीजेपी ने यहां 48 सीटों पर विजय पताका लहराकर तीसरी बार सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त कर लिया है, जबकि कांग्रेस को 37 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। चुनाव आयोग की ओर से जारी परिणामों के अनुसार राज्य में तीन निर्दलीय उम्मीदवार को भी जीत मिली है।
यह भी पढ़ें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिले CM विष्णुदेव साय, औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने हुई चर्चा












Click it and Unblock the Notifications