छत्तीसगढ़: निर्माणाधीन इमारत के गिरने से मजदूरों की मौत पर सीएम विष्णु देव साय ने प्रकट किया दुख
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिरने से जांजगीर-चांपा जिले के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 मजदूरों के निधन की दुखद खबर प्राप्त हुई है।
सीएम विष्णु देव ने कहा कि ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन को हैदराबाद के स्थानीय प्रशासन से सामंजस्य बनाते हुए मृतकों के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर, आवश्यक सहायता देने के निर्देश दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: भरोसे के संकट से जूझ रही कांग्रेस की विश्वसनीयता हो जाएगी शून्य, सीएम विष्णु देव का हमला












Click it and Unblock the Notifications