छत्तीसगढ़: भरोसे के संकट से जूझ रही कांग्रेस की विश्वसनीयता हो जाएगी शून्य, सीएम विष्णु देव का हमला

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जहां भाजपा का पूरा चुनाव अभियान 'विकसित भारत' के विजन को लेकर था, वहीं मुद्दा विहीन कांग्रेस विशेष कर भूपेश बघेल जी, महंत जी जैसे नेताओं ने सिर्फ झूठ और बदजुबानी को ही अपना ध्येय बना लिया था।

सीएम विष्णु देव ने कहा कि इन लोगों ने संविधान और आरक्षण पर लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश की। लगातार फर्जी वीडियो वायरल किया। यहां तक कि 'मोदी की गारंटी' के तहत हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बंद होने की झूठी अफवाहें भी ये फैलाते रहे।

उनके नफरत का यह हाल रहा कि हम आदिवासियों के खान-पान तक का उपहास करने जैसी नस्लीय टिप्पणी तक करने से बाज नहीं आए। संतोष की बात यह है कि जितना ये कीचड़ फैलाते गये, कमल उतना ही खिलता गया। प्रदेश की जनता-जनार्दन हर ऐसे कृत्य का जवाब देती रही।

देश में तीन सात में से तीन चरण, और छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर मतदान पूर्ण होने के बाद तीन बात पूरी तरह स्पष्ट है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी अंतर से विजयी होंगे। भरोसे के संकट से पहले से ही जूझ रही कांग्रेस की विश्वसनीयता शून्य हो जाएगी। जय लोकतंत्र।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: श्री राम के दर्शन का मिल रहा सौभाग्य, अयोध्या धाम जा रहे श्रद्धालु, बोले सीएम विष्णु देव साय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+