यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों का VIDEO, छत्तीसगढ़ के छात्रों ने बताया, सुनाई दे रहे हैं बम के धमाके

रायपुर ,26 फरवरी। रूस के हमले के बाद यूक्रेन में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं,जिसकी तस्वीरें पूरी दुनिया देख रही है। रूस के हमले के बाद से से ही भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को एयरलिफ्ट करने की हर संभव कोशिश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के भी छात्र बड़ी संख्या में यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के दो छात्रों ने वीडियो भेजकर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। रायपुर के अक्षतराज और बिलासपुर के निवासी रोहन बासन ने सोशल मीडिया के ज़रिये अपना वीडियो भेजकर यूक्रेन में युद्ध के हालात झेल रहे भारतीय छात्रों की मनोस्थिति को बयान किया है।

मदद का इंतज़ार कर रहे हैं छात्र

मदद का इंतज़ार कर रहे हैं छात्र

रायपुर के अक्षतराज और बिलासपुर के निवासी रोहन बासन ने जो वीडियो भेजा है, वह बताता है कि किस हालत में भारतीय छात्र बंकरों और इमारतों में फंसे हुए मदद का इंतज़ार कर रहे हैं। वीडियों में छात्र बताते हुए नजर आ रहे हैं कि वह यूक्रेन के खारकीव शहर की एक यूनिवर्सिटी के बेसमेंट में बनाई गई मेस और बंकर में है ,जहां 1000 से अधिक छात्र छिपे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इसी इलाके की कई बिल्डिंगों में छत्तीसगढ़ के ही करीब 100 से अधिक छात्र हैं।

धमाकों की आवाज महसूस कर रहे हैं छात्र

धमाकों की आवाज महसूस कर रहे हैं छात्र

राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर के रहने वाले अक्षतराज ने बीते साल ही मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन की खारकीव नेशनल मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था। छात्रों ने बताया कि खारकीव शहर के बाहरी हिस्सों में रुसी एयरफोर्स की बमबारी जारी रही है और वह धमाकों की आवाज और कंपन को महसूस कर रहे हैं।

पोलैंड ले जाने का किया जा रहा है प्रयास

पोलैंड ले जाने का किया जा रहा है प्रयास

बिलासपुर के रोहन बासन वीडियों में बता रहे हैं कि रूसी फौज की मौजूदगी के कारण सड़कों पर कोई सुरक्षित नहीं है। वह जहां फसे हुए हैं ,वहां ईधन और खाना केवल एक सप्ताह का ही बचा हुआ है। वीडियों में छात्र बताते हुए दिख रहे हैं कि उन्हें खारकीव से निकालकर पोलैंड ले जाने का प्रयास किया जा रहा है,क्योंकि पोलैंड ने सीमाओं को छात्रों के लिए खोल रखा है,लेकिन बिगड़ते हालातो को देखकर उनकी चिंताए बढ़ी हुई हैं।

यह भी पढ़ें पिता बना हत्यारा, 1 साल के मासूम की काट डाली गर्दन, फिर किया सरेंडर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+