अनजान Missed Call ने उजाड़ा परिवार,जिंदगी से हारी पत्नी, पति पहुंचा जेल
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 3 बच्चों की मां ने इसलिए फांसी लगा ली,क्योंकि उसका पति उसपर शक करता था।
छत्तीसगढ़ के कोरबा में घटा वाक्या बेहद ही शर्मनाक करने वाला है। एक पति अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए इतना प्रताड़ित करता था ,क्योंकि उसके मोबाइल में बार-बार मिस्ड कॉल आते थे। महिला भीतर से इस कदर टूट गई,कि एक दिन उसने एक बड़ा फैसला लिया,जो उसके जीवन का आखिरी फैसला था। पति के भीतर पनपे शक को वह खत्म ना कर सकती,तो खुद को खत्म कर लिया।

मिस्ड कॉल से परेशान थी महिला
मिली जानकारी के अनुसार , कोरबा के अंबेडकर भवन के निकट 33 बरस की अंशु मिश्रा अपने पति गगन मिश्रा और 3 छोटे बच्चों के साथ रहती थी। अंशु के मोबाइल पर अक्सर किसी अनजान नंबर से मिस्ड कॉल आता था,जिसकी वजह से वह परेशान थी।

पति करता था शक और अत्याचार
मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने से परेशान अंशु की परेशानी तब बढ़ने लगी,जब उसका पति गगन उसके चरित्र पर संदेह करने लगा। गगन के सामने अगर अंशु के मोबाइल पर मिस्ड कॉल आता,तो वह गुस्से से आगबबूला हो उठता था।

कई बार समझाने का किया प्रयास
आहिस्ता-आहिस्ता गगन पर अंशु के बीच विवाद किस स्थिति बनने लगी। गगन अक्सर अंशु को बुरी तरह पीटता था। अंशु उसे समझाती रही है कि वह इस अनजान कॉल के बारे में कुछ नहीं जानती,वह खुद उस मिस्ड कॉल से परेशान है, लेकिन गगन को वह एक बहाना लगता था।

आखिरकार खत्म कर ली जीवनलीला
लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होकर अंशु मिश्रा ने 10 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बार-बार अनजान नंबर से काल आने पर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। मृतका के स्वजनों के बयान व जांच के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

किसका फोन है बताओ ?
पुलिस की जाँच में दर्ज बयान के मुताबिक एक दिन भी अपनी वाइफ अंजू के पास आये मिस्ड काल को देखकर गगन ने पूछा कि किसका फोन है, तो उसने कहा कि उसे नहीं पता कि कौन फोन कर रहा है,तब दोनों के बाद फिर जमकर विवाद हुआ।

3 बच्चों को नहीं मिलेगा अब मां का प्यार
अंजू पति की प्रताड़ना से बेहद तंग आ चुकी थी। उसके छोटे - छोटे 3 बच्चे थे,लेकिन वह अंदर से बुरी तरह टूट चुकी थी,फिर उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को फांसी के फंदे के हवाले करके खुदकुशी कर ली । मृतका के मां और भाई ने पुलिस को बताया कि उनका दामाद गगन शराब के नशे में हमेशा अंजू से मारपीट और गालीगलौज करता था।

मायके वालों से थी लगातार सम्पर्क में
मृतका की मां ने पुलिस को बताया है कि मोबाइल पर अगर किसी का भी फोन आ जाए, तो वह अंजू को गलत नजर से देखता था। उनकी बेटी अंजू ने कई दफा वीडियो काल करके और फोटो खींचकर मारपीट की तस्वीरें दिखाई थी।
मृतिका के घर वालो का आरोप है कि अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर अंशु ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस मामले कोरबा के मानिकपुर चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पति गगन मिश्रा पर धारा 306 का केस दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें डिनर में खिलाना चाहती थी टमाटर की चटनी, नाराज पति ने ले ली जान, जानिए मामला












Click it and Unblock the Notifications