टी एस सिंहदेव ने छोड़ा छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री का पद, पढ़िए 4 पन्नों वाला सिंहदेव का त्यागपत्र !

छत्तीसगढ़ से सियासी गलियारों में हलचल पैदा करने वाली खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

रायपुर, 16 जुलाई । छत्तीसगढ़ से सियासी गलियारों में हलचल पैदा करने वाली खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल आ सकता है।

gh

दरअसल टी एस सिंहदेव बीते कई दिनों से सरकार के कामकाज को लेकर असंतुष्ट नजर आ रहे थे। हाल ही में उन्होंने हसदेव अरण्य में कोयला खनन और जंगल काटे जाने के खिलाफ चल रहे आदिवासियों के आंदोलन का समर्थन किया था।

गौरतलब है कि त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव के पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीससूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) का प्रभार है। उन्होंने अपने इन विभागों में से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा सौंप दिया है, सिंहदेव अपने प्रभार वाले बाकी विभागों में कैबिनेट मंत्री के रूप में बने रहेंगे।

कांग्रेस आलाकमान को है जानकारी

अपने इस्तीफे के संबंध में सिंहदेव ने पत्रकारों से कहा कि जिस तरह की बातें चल रही थीं, यह एक दिन होना ही था। सिंहदेव ने अपने इस कदम की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से त्याग पत्र भेज दिया है। सिंहदेव के इस निर्णय से सरकार के अंदर चल रही खींचतान एक बार फिर उजागर हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिंहदेव का त्यागपत्र स्वीकार करते हैं या नहीं यइसके लिए इंतजार करना होगा, लेकिन सिंहदेव के इस कदम से कांग्रेस सरकार और संगठन में हलचल मच गई है। खबर यह भी है कि सिंहदेव ने पंचायत विभाग छोड़ने के संबंध में अपने कारण कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचा दिए हैं।

पढ़िए 4 पन्नों वाला सिंहदेव का त्यागपत्र

page 01

01

page02

02

page 03

03

page 04

04

विपक्ष ने ली चुटकी

इधर सिंहदेव के पंचायत विभाग छोड़ने की खबरों के बीच विपक्ष ने चुटकी ली है।

पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पद पर रहते हुए काम ना कर पाने से अच्छा है कि विभाग ही छोड़ दें। टी एस सिंहदेव ने पंचायत मंत्री का पद छोड़कर बड़ा जिगर दिखाया है। भूपेश बघेल जी आपसे भी सरकार नही सम्भल रही है थोड़ी हिम्मत दिखाइए।

यह भी पढ़ें क्या छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ रहा है नक्सली आतंक ? राज्य और केंद्र सरकार के दावे जुदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+