महासमुंद में घटा दर्दनाक हादसा ,एक ही मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोगों की मौत
Tragic accident happened in Mahasamund, 4 people died in the same motorcycle
महासमुंद,18 फरवरी। अभनपुर में हुए बड़े सड़क हादसे के बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर निकल कर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिले में झलप बरेकेला के पास एक सड़क हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकरी मुताबिक चारों मृतक एक ही मोटरसाइकल पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले लोग बागबाहरा के बंसुलाडबरी के रहने वाले हैं। यह सभी ढांक तेंदूकोना होते हुए बंसुलाडबरी जा रहे थे, तभी बरेकेला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मरने वालों में जामलाल नागवंशी, प्रेमलाल, हुमन , बुगली बाई शमिल है,जिनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है । सभी मृतकों के शव बागबाहरा सामुदायिक केंद्र भिजवाया गया है। फ़िलहाल महासमुंद पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़:रायपुर के अभनपुर में हुआ सड़क हादसा, पुन्नी मेले में जा रही 6 महिलाओं की मौत












Click it and Unblock the Notifications