CG: सीएम विष्णुदेव साय से टॉपर साहेब सिंह होरा की मुलाकात, भाजपा प्रवक्ता अमरजीत सिंह छाबड़ा रहे मौजूद

Chhattisgarh News: रायपुर शहर के साहेब सिंह होरा ने सीबीएसई बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में छत्तीसगढ़ से पहला स्थान और देशभर में चौथा स्थान पाया है। शुक्रवार को इस मेघावी छात्र की मुलाकात सीएम विष्णुदेव साय से हुई। साहेब सिंह होरा की मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात के अवसर पर भाजपा के प्रदेश के प्रवक्ता अमरजीत सिंह छाबड़ा, साहेब सिंह होरा के पिता सतनाम सिंह होरा समेत परिजन उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि रायपुर के होनहार बच्चे साहेब सिंह होरा की उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत में काफी हर्ष का माहौल है। सीएम विष्णुदेव साय ने होनहार विद्यार्थी साहिब सिंह को उसके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाईयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और अपना आशीर्वाद दिया।

cg news

साहेब सिंह होरा के परिजनों से बताया कि वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनकी इच्छा है कि उनका बच्चा आगे चलकर आईएसएस अधिकारी बनकर देश की सेवा कर कर सके। वही टॉपर साहेब सिंह होरा बताया कि वह साइकोलॉजिस्ट बनना चाहता है। वह सीएम विष्णुदेव साय से मिलकर बेहद खुश हैं। उन्हें अपने दोस्तों , परिवार और टीचर का पूरा सहयोग मिला, जिसकी वजह से उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। .

यह भी पढ़ें Odisha में भाजपा का चुनावी वादा, 3100 रुपए होगी धान खरीदी , छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किया एलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+