तोखन साहू को मिली केंद्रीय मंत्रिमंडल जगह, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरणदेव ने कही यह बात
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिलासपुर सांसद तोखन साहू को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। देव ने कहा कि तोखन साहू को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देकर मोदी ने न केवल छत्तीसगढ़ के प्रति अपने आत्मीय लगाव का परिचय दिया है, अपितु एक किसान पुत्र को मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ की कोटि-कोटि जनता की भावनाओं का सम्मान किया है।
ज्ञात हो कि तोखन साहू छत्तीसगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। किरण सिंहदेव ने विश्वास व्यक्त किया है कि केंद्र में राजग सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में एक सशक्त और स्थिर सरकार देकर देश को विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेजी से लेकर जाएगी।

वहीं राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तोखन साहू को अपने सान्निध्य में मंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। मोदी के मार्गदर्शन में अब साहू की संगठनात्मक क्षमता के साथ-साथ प्रशासनिक क्षमताओं से भी प्रदेश की जनता-जनार्दन परिचित होगी। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त कर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने का जो जनादेश दिया है, उस कसौटी पर नई केंद्र सरकार पूरी तरह खरी उतरेगी और भविष्य में जन-विश्वास अर्जित कर भाजपा एक बार फिर मजबूत राजनीतिक शक्ति बनकर उभरेगी।
यह भी पढ़ें CG: बिलासपुर के सांसद तोखन साहू बने केंद्रीय राज्यमंत्री, सीएम विष्णुदेव साय ने बताया गौरवशाली क्षण
-
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications