Tiger in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में फिर दिखा टाइगर, बीजापुर के बाद गरियाबंद में गूंजी बाघ की दहाड़

देश में बाघ के संरक्षण को लेकर हो रहे प्रयासों के बीच छत्तीसगढ़ से अच्छी खबर सामने आ रही है। राज्य के गरियाबंद जिले के उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्वमें बाघ देखा गया है।

Tiger in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के उदंती सीतानदी के टाइगर रिजर्व में कई सालों बाद एक नर बाघ देखा गया है। उदंति सीतानदी टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन ने टायगर दिखने की पुष्टि की है। वन विभाग के अनुसार ऑल इंडिया टाइगर स्टीमेंशन 2022 के तहत फेज-3 में ट्रैप कैमरा लगाया गया है। 31 अक्टूबर 2022 को एक्सरसाइज के दौरान उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व में बाघ की फोटो कैमरे में कैद हो गई। बाघ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभी उसका स्थान नहीं नहीं बताया गया है।

tiger in chhattisgarh

बरसों पहले गरियाबंद के जंगलों में बाघ देखा जाता था,लेकिन उड़ीसा से सीमा में होने के कारण बाद में उसे ट्रेस नहीं किया जा सका। गौरतलब है कि बाघ को लुप्त होने से रोकने के लिए देश में करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। इस बीच उन्दती टाइगर रिजर्व में कई दशक बाद बाघ दिखाई देने से वन विभाग में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।

उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन ने कहा कि ट्रैप कैमरे में मिले फोटो और पगमार्ग से नर बाघ के प्रमाण मिले हैं, टाईगर रिजर्व में प्रशासन की तरफ से बीते वर्षो से लगातार बाघ की टैकिंग मांनिटरिंग और रहवास विकास कार्य किया जा रहा है। वहीं एआईजी राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की तरफ से उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व प्रंबधन को को बाघ की तस्वीर कैमरे में कैद होने पर बधाई दी गई है।


छत्तीसगढ़ के वन विभाग की ओर से कुछ वर्ष पूर्व में बाघ के मल के 3 सैम्पल भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून डब्लू टी.आई को भेजा गया है, जिसकी पुष्टि भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून ने की है। एक से अधिक बाघ होने की पुष्टि डी.एन. सिक्वेसिंग रिर्पोट जो कि फरवरी /अप्रेल 2023 में प्रेषित की जाएगी. उसके आने के पश्चात हो पाएगी।

कुछ दिनों पहले ही छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में भी बाघ देखा गया था। छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से जानकारी दी गई थी की इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर में बाघों की कुल संख्या 5 से बढ़कर 6 हो गई है।

यह भी पढ़ें Good News: छत्तीसगढ़ में बाघों की कुल संख्या हुई 6, इन्द्रावती टायगर रिजर्व में मिला बाघ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+