CG: बदले गए सूरजपुर एसपी, अब प्रशांत ठाकुर संभालेंगे कमान, हेड डबल मर्डर मामले के बाद अहम बदलाव

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या मामले के बाद पुलिस विभाग में एक बड़ा बदलाव हुआ है। घटना के बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) एमआर अहिरे को हटा दिया गया है। उन्हें फिर से रायपुर मुख्यालय में तैनात किया गया है।

एमआर अहिरे के स्थान पर एसपी के खाली पद को भरने के लिए प्रशांत ठाकुर को नियुक्त किया गया है, जो सूरजपुर में पुलिस बल की कमान संभालेंगे। एमआर अहिरे को रायपुर मुख्यालय में यातायात के उप महानिरीक्षक के रूप में पुनः नियुक्त करने की आधिकारिक पुष्टि गृह विभाग द्वारा की गई है।

chhattisgrah news jpg

क्या है मामला?

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कुख्यात बदमाश कुलदीप साहू ने धारदार हथियार से कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेहनाज शेख (35) और बेटी आलिया शेख (11) की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी,जबकि एक अन्य आरक्षक पर खौलता तेल फेंक दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस अपराधी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को सूरजपुर जिले बवाल मच गया था। स्थानीय लोग सड़कों पर निकल आये थे ,कई स्थानों पर आगजनी की घटना हुई थी।

पकड़ा गया हत्यारा

ज्ञात हो कि कुलदीप साहू सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी है। वह झारखंड के गोदरमाना से बस में सवार होकर अंबिकापुर आ रहा था। तभी उसे बलरामपुर पुलिस ने पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Surajpur Murder: कौन है कुलदीप साहू? जानिए सूरजपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी की कुंडली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+