स्वामी स्मरणानंद महाराज का निधन,छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने जताया शोक
Chhattisgarh News: मंगलवार रात को रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों की वजह से निधन हो गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्मरणानंद स्वामी 95 वर्ष के थे। रामकृष्ण मिशन ने एक बयान में कहा कि वह 2017 में रामकृष्ण मिशन के 16वें अध्यक्ष बने थे।

ज्ञात हो कि स्वामी स्मरणानंद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता समेत कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के प्रमुख स्मरणानंद महाराज के निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ए पोस्ट में कहा, "रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के श्रद्धेय अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज ने अपना जीवन आध्यात्मिकता और सेवा के लिए समर्पित कर दिया, उन्होंने अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी।
उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। वर्षों से मेरा उनसे बहुत घनिष्ठ संबंध रहा है। मुझे 2020 में बेलूर मठ की अपनी यात्रा याद है जब मैंने उनसे बातचीत की थी। कुछ हफ्ते पहले कोलकाता में भी मैंने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। मेरी संवेदनाएं बेलूर मठ के अनगिनत भक्तों के साथ हैं। शांति।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे अपने गृहग्राम बगिया, आमजनों संग मनाई होली












Click it and Unblock the Notifications