CG News: सूरजपुर की किक बॉक्सर निगिता के चेहरे पर आई ख़ुशी, CM भूपेश बघेल ने भेजा पांच लाख रुपये का चेक

Chhattisgarh News: सूरजपुर जिले में रहने वाली 19 साल की निगिता यादव ने तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2022 में रजत पदक हासिल किया था। इसके बाद से वह लगातार कई सफलताएं अर्जित कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर जिले की किक बॉक्सर निगिता यादव को दुबई में आयोजित किक बॉक्सिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए स्वेच्छानुदान मद से 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री बघेल ने सुश्री निगिता को उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। निगिता यादव ने मुख्यमंत्री बघेल को आर्थिक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

boxer surjapur nikta

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वेच्छानुदान के तहत दी गई 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक शुक्रवार को कलेक्टर इफ्फत आरा ने निगिता यादव को प्रदान किया।

गौरतलब है कि सूरजपुर निवासी 19 वर्षीय निगिता यादव, पिता लक्ष्मण यादव ने तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता (वर्ग-48 किग्रा) वर्ष 2022 में रजत पदक हासिल किया था। इसके बाद उनका चयन दुबई में आयोेजित होने वाली किक बॉक्सिंग की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके पूर्व भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Recommended Video

    Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    निगिता यादव ने बताया कि उनके पिताजी चना, फली का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण वह अपनी प्रैक्टिस नहीं कर पा रही हैं। अपनी आर्थिक स्थिति के कारण वह देश के बाहर दुबई जाकर खेलने में समर्थ नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए आर्थिक सहयोग से वह प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी।

    यह भी पढ़ें OPS अथवा NPS के लिए दें विकल्प, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने की कर्मचारियों से अपील

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+