Sukma: सुरक्षाबलों और माओवादियों के मध्य मुठभेड़,1 नक्सली ढेर
CG Naxal: सुकमा के गोगुंडा और सिरसेट्टी के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हो गई,जिसमे एक वर्दीधारी नक्सली का ढेर हो गया।

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित जिले सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के मध्य मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किये हैं , जिसकी पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की है।
Chhattisgarh| 1 Naxalite killed in encounter in Sukma. There is a possibility of 3-4 Naxalites being injured in the encounter, search operation underway. Arms & ammunition, naxal materials recovered from the spot: Sukma Police
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 12, 2023
मिली जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ, एसटीएफ और कोबरा जवानों की संयुक्त पार्टी माओवादियों की तलाश में निकली थी, इसी दौरान गोगुंडा और सिरसेट्टी के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हो गई,जिसमे एक वर्दीधारी नक्सली का ढेर हो गया। बहराहल सुरक्षाबलों के सभी जवान सुरक्षित हैं और जंगलों में सर्च आपरेशन चला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications