छत्तीसगढ़ के बस्तर में भीषण सड़क हादसा, सात लोगों की मौत, 9 घायल
बस्तर, 19 सितंबर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और नौ लोग घायल हैं। रविवार को बस्तर की कोंडागांव तहसील के बोरगांव में ये हादसा हुआ है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया है कि सात लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि नौ घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जिसमें कुछ की हालत गंभीर है। हादसे की वजह को लेकर जांच जारी है।













Click it and Unblock the Notifications