छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली सफलता, मुठभेड़ के बाद किया नक्सलियों का कैंप ध्वस्त
Chhattisgarh Naxal News: छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित बस्तर संभाग में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के शनिवार को पुलिस ने पेद्दाकोरमा के जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद उनका कैंप नष्ट कर दिया है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों के कैंप से भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाईयां, नक्सली वर्दी, प्रतिबंधित नक्सल संगठन के प्रचार प्रसार संबंधी सामग्री, नक्सली साहित्य और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री मिली है। घटना के संबंध में साझा की गई जानकारी के मुताबिक नक्सली कमांडर और गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोड़ियम, गंगालूर एलओएस कमांडर दुला कारम, गंगालूर एरिया आरपीसी कमलू पूनेम समेत 15 से 20 अन्य सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकले थे।
इसी दरमियान डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ और कोबरा 202, 210 के जवानों के साथ पेद्दाकोरमा के जंगलों में नक्सलियों से आमना-सामना हुआ। सुरक्षा बल को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। जवानों को सर्चिंग के दौरान मौके पर नक्सली कैंप मिला, जिसे ध्वस्त किया गया।
शनिवार सुबह करीब छह बजे नक्सली इस कैंप से छिपकर हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। जवानों ने इस नक्सली कैंप से नक्सलियों के कई सामान जप्त किए हैं, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाईयां, नक्सली वर्दी, प्रतिबंधित नक्सल संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री, नक्सली साहित्य और अन्य दैनिक इस्तेमाल की सामग्री शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications