क्या रेणुका सिंह को भाजपा बना सकती है छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री? मोदी टीम की है धाकड़ आदिवासी मंत्री
Renuka Singh CM face: छत्तीसगढ़ चुनाव जीतने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने की तैयारियां तेज कर दी है। मुख्यमंत्री कौन बनेगा अब ये भाजपा और जनता दोनों के लिए बड़ा सवाल हो गया है।
भरतपुर सोनहत से चुनाव जीतकर आने वाली रेणुका सिंह की दमदारी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मोदी के मंत्रिमंडल में भी उनको जगह मिली है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के गढ़ में घुसकर उन्होने कांग्रेस को न सिर्फ चुनौती दी बल्कि सरगुजा की सभी सीटों पर पार्टी को चुनाव भी जितवाया।रेणुका सिंह भरतपुर सोनहट एसटी सीट में कांग्रेस के गुलाब कामरो को बड़े अंतर से हराया है।

फिलहाल में रेणुका सिंह मोदी की टीम में अनुसूचित जनजाति विभाग की मंत्री हैं। इसके पहले रमन सिंह सरकार में भी वो मंत्री रह चुकी हैं। रेणुका आदिवासी चेहरा और महिलाओं के बीच अपनी अलग पैठ बना रखी हैं। 2023 विधानसभा चुनाव का उनका एक बयान सुर्खियों में आया था। जिसमें उन्होंने कहा था अगर कोई उनके एक कार्यकर्ता की उंगली काटने का प्रयास करेगा तो वो उसका एक हाथ काटकर दूसरे हाथ में देना जानती हैं।
रेणुका सिंह महिला होने के साथ-साथ गोंड समाज से आती हैं जो कि छत्तीसगढ़ का सबसे प्रभावशील समाज है। अपने चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी ने बार-बार महिलाओं के विकास की बात उठाई थी। साथ ही केंद्र में महिलाओं के विकास में जोर की बात कही जाती है।
बात करें 2023 विधानसभा नतीजों की तो सरगुजा और बस्तर जो भूपेश भघेल ने 2018 में अपने नाम किया था वहां भारतीय जनता पार्टी इस बार भारी जीत हासिल कर पाई। यही फैक्टर रेणुका सिंह को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चेहरे की रेस में सबसे आगे कर दिया हैं।
हालाकि इनके अलावा भी कई नाम सामने आ रहें हैं। जिसमें अरुण साव, विजय बघेल, लता उसेंडी और सरोज पांडेय के नाम शामिल हैं। हालाकि यह कहना भी गलत नहीं होगा कि भाजपा छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री इनमें से न लेकर किसी और को बना दे। क्यों कि भाजपा सरकार को ऐसे करते कई बार देखा गया है।
रेणुका सिंह का सियासी सफर की शुरुआत रामानुज नगर की भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष के रुप में हुई थी। इसके बाद वो 2003 में प्रेमनगर विधानसभा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुई। 2008 में भी जीतकर रमन सरकार के महिला बाल विकास समाज कल्याण विभाग की मंत्री बनी। इसके बाद 2019 में सरगुजा लोकसभा सीट से सांसद बनकर केंद्र सरकार में अनुसूचित जनजाति विकास राज्य मंत्री के पदभार में हैं।












Click it and Unblock the Notifications