Job Alert: छत्तीसगढ़ पुलिस बल में होगी बंपर भर्ती, ASI के 263 पदों की भर्ती को मंजूरी

Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस बल में सहायक उपनिरीक्षक (एम) के 263 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने स्वीकृति दे दी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर गृह विभाग ने पुलिस बल में भर्ती का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था। इस पर वित्त विभाग ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए भर्ती को स्वीकृति प्रदान कर दी है। सहायक उप निरीक्षक के विभिन्न रेंज में 213 पदों को मंजूरी दी गई है। इसमें पुलिस मुख्यालय सामान्य शाखा में 40, रायपुर रेंज में 20, बिलासपुर रेंज में 48 और बस्तर रेंज में 28, दुर्ग रेंज में 10, सरगुजा रेंज में 35 और राजनांदगांव में 32 पद शामिल हैं।

cg

इसके अलावा ही पुलिस मुख्यालय में कनिष्ठ श्रेणी, शीघ्रलेखक/सूबेदार (एम) के 50 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। यह छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो पुलिस सेवा में शामिल होकर अपना करियर बनाना चाहते हैं। वहीं, शासन की मंशा पुलिस बल में कुशल, सक्षम और युवाओं की भर्ती है, इस कदम से पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

इसी कड़ी में न्यायाधीश के 57 पदों के लिए भी मंजूरी दे दी गई है। न्यायपालिका में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए न्यायालयों में 362 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को स्वीकृति पिछले ही दिनों दी गई है। इनमें व्यवहार न्यायाधीश के 57 पद, स्टेनोग्राफर के 46 पद, सहायक ग्रेड-3 के 118 पद, स्टेनोटायपिस्ट के 07 पद, वाहन चालक के 08 पद, प्रोसेस सर्वर के 05 पद, और चौकीदार, गार्डनर, स्वीपर, वाटरमेन के 83 पदों को शामिल किया गया हैं।

यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में रचा गया था झारखंड का शराब घोटाला, EOW की जांच में हुआ खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+