सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे डोंगरगढ़, मां बम्लेश्वरी का दर्शन-पूजन कर मांगी छत्तीसगढ़ की खुशहाली
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवरात्रि पर्व पर गुरुवार को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार में व्यस्त थे। इस बीच उन्होंने डोंगरगढ़ पहुंचकर मां बम्लेश्वरी का दर्शन पूजन का लाभ लिया। उन्होंने नवरात्रि के अवसर पर मां बम्लेश्वरी से छत्तीसगढ़ के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस दौरान सीएम साय मंदिर परिसर में लगभग आधे घण्टे रहे। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ चर्चा की और विजिटर्स बुक में अपना संदेश लिखा।

चंद्रगिरि तीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद संतोष पांडेय ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि तीर्थ स्थित आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल पर भी गए। इस पवित्र स्थान पर समाधी स्थल के दर्शन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। चंद्रगिरि तीर्थ में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आचार्यश्री ने अपने जीवनकाल में गो सेवा, बालिका शिक्षा, आयुर्वेद जैसे विषयों पर समाज का मार्गदर्शन किया, जो कि प्रेरणा के योग्य है। मैं उन्हें नमन करता हूँ।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने बताया कांग्रेसियों को पागल, कहा- देश से कभी खत्म नहीं होगा आरक्षण












Click it and Unblock the Notifications