Raipur News: पति ने घर में लगाई आग, सिलेंडर ब्लास्ट एक की मौत,पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल
Raipur News:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना घटी। यहाँ के भनपुरी के रामेश्वर नगर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने एक जान ले ली और पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आग बुझाने की कोशिश की।घटना बीती रात साढ़े दस बजे की है।
घटना के अनुसार, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया। पत्नी ने जान बचाकर घर से भागकर पड़ोसी के घर में घुस गई। इसके बाद पति ने घर में आग लगा दी, जिसमें पुलिस के दो आरक्षक समेत पांच लोग झुलस गए। घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

पति ने किया था पत्नी पर हमला
मिली जानकारी के मुताबिक घरेलू विवाद पर में बी अमरेश्वर राव उर्फ राजा ने अपनी पत्नी के संध्या रानी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। संध्या किसी तरह जान बचाकर घर से भागकर पड़ोसी के घर में घुस गई। इसके बाद पति राजा ने मकान के अंदर आग लगा दी। घटना खमतराई थाने क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।
हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, बड़ी मुश्किल से निकाला गया शव
इस दौरान पति ने घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस महिला को जैसे ही घर से बाहर निकाल रही थी, तभी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में पेट्रोलिंग टीम के दो आरक्षक विकास सिंह और हेमंत गिलहरे समेत 3 अन्य नागरिक भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
वहीं 40 वर्षीय पति राजा राव की आग में जलने से मृत्यु हो गई।आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। दमकल टीम ने आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घर के भीतर घुसकर मृत पति का शव बाहर निकाला। पुलिस प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें Thane News: अकेले वॉक पर जाती थी पत्नी, नाराज पति ने दिया ट्रिपल तलाक, पुलिस ने दर्ज की FIR












Click it and Unblock the Notifications