Raipur City South Chunav Result: बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्ड मतों से जीता चुनाव, महंत रामसुंदर दास को मिली हार
Raipur City South Election Result: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल रिकॉर्ड तोड़ मतों से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 67800 वोटों से कांग्रेस के महंत राम सुंदर दास को हरा दिया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट भी हाईप्रोफाइल सीट में शामिल है। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली इस सीट से कांग्रेस ने महंत राम सुंदर दास को टिकट दिया था, वह भाजपा दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे।
रायपुर शहर की विधानसभा सीट दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल हमेशा ही चुनाव जीतते आये हैं। कांग्रेस की तरफ से महंत रामसुंदर दास को यहां से प्रत्याशी बनाने से मुकाबला दिलचस्प हो गया था । महंत रामसुंदर दास भले ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े हों,लेकिन संत समाज में उनका बड़ा सम्मान हैं। भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दलों के लोग इनका आदर करते हैं। इस प्रकार सियासी मैदान में उनका उतरना बृजमोहन अग्रवाल के लिए भी चिंता बढ़ने वाला माना जा रहा होगा ।
वहीं महंत रामसुंदर कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं, उन्हें कांग्रेस सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। बृजमोहन अग्रवाल 35 सालों से दक्षिण के विधायक हैं। महंत रामसुंदर दास रायपुर शहर के सबसे पुराने दुधाधारी मठ के प्रमुख हैं। फ़िलहाल छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष हैं। वर्ष 2001-2003 में कांग्रेस सरकार के समय वह संस्कृत बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष बने थे। इसके अलावा वह छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य भी रहे है।
महंत रामसुंदर दास हैं 2 बार के विधायक
महंत रामसुंदर दास ने साहित्य आचार्य की उपाधि लेने के बाद "रामायण कालीन ऋषि मुनियों का तुलनात्मक अध्ययन" विषय पर पीएचडी भी की है। 2003 में महंत राम सुंदर दास ने पामगढ़ से विधानसभा का चुनाव लड़कर विजय पाई थी। इसके बाद वह 2008 विधानसभा चुनाव में जैजेपुर से चुनाव लड़कर जीते थे। 2013 के चुनाव में उनको जैजेपुर में पराजय का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications