छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई करीब,जानिए इस साल कितनी हुई बारिश
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। अब ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहेगा। मानसून का मौसम खत्म होने और बारिश रुकने से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक कि मानसून की विदाई करीब है और 20 अक्टूबर के आसपास गुलाबी ठंड पड़ने के उम्मीद हैं। इसमें अभीअभी एक सप्ताह तक दिन में तेज धूप और रात में पारा गिरने से ठंड में वृद्धि होगी।
बहरहाल यह भी जानना जरुरी है कि इस साल छत्तीसगढ़ में कितनी बारिश हुई है। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1166.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 06 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2379.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 634.5 मिमी, सूरजपुर में 1160.8 मिमी, बलरामपुर में 1733.8 मिमी, जशपुर में 1064.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गयी।
इसी तरह रायपुर जिले में 957.6 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1100.8 मिमी, महासमुंद में 969.8 मिमी, धमतरी में 1035.5 मिमी, बिलासपुर में 996.9 मिमी, मुंगेली में 1115.5 मिमी, रायगढ़ में 1111.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.4 मिमी, सक्ती 1063.1 मिमी, कोरबा में 1419.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1207.5 मिमी, दुर्ग में 655.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 922.6 मिमी, राजनांदगांव में 1128.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 856.6 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1272.5 मिमी, कोण्डागांव में 1207.0 मिमी, कांकेर में 1422.5 मिमी, नारायणपुर में 1465.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1522.4 मिमी और सुकमा जिले में 1676.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications