RAIGARH: चक्रधर समारोह का हुआ समापन, 1000 से अधिक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
CHAKRADHAR SAMAROH: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हर साल होने वाले चक्रधर समारोह के समापन समारोह में राज्य के कई स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। जिला प्रशासन के अधिकारियों कि इस दफा का तीन दिन के आयोजन में रिकॉर्ड एक हजार से ज्यादा कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि बटोर चुके कला दिग्गजों ने समारोह में शिरकत की।

इस कार्यक्रम में एशिया के एकमात्र संगीत विश्वविद्यालय "इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय" खैरागढ़ के 60 कलाकारों के दल के विभिन्न विधाओं में प्रस्तुतियां दी गई थी, जिसमें वादन, छत्तीसगढ़ राजगीत अरपा पैरी के धार पर छात्र-छात्राओं ने सुंदर नृत्य के जरिये से दर्शकों को सराबोर कर दी।
इसी प्रकार कार्यक्रम का छत्तीसगढ़ के लोक गीतों एवं नृत्यों में श्रीराम के स्वरूपों का चित्रण था। संगीत विश्वविद्यालय के लोक संगीत विभाग के कलाकारों ने भी बखूबी प्रस्तुति दी। इस दौरान रायगढ़ घराना की तब्बू परबीन की ग्रुप ने कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें नन्ही बच्चियों नृत्य में दर्शकों के बीच खास केंद्र में रही और दर्शकों को बांधे रखा।
ज्ञात हो कि रायगढ़ जिला संगीत, नृत्य और साहित्य के लिए पूरे देश में विख्यात है छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हर साल की भांति इस वर्ष भी 13 सितंबर से 22 सितंबर तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ऐतिहासिक 'चक्रधर समारोह' का आयोजन गया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार की पहल कामयाब, रेशम से 3 लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार












Click it and Unblock the Notifications