राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश ने बताया मोहब्बत की जीत
BHUPESH BAGHEL: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के साथ कांग्रेस नेता खुशी ज़ाहिर कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा इसे नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत बताया है।
लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ऐसी दिखती है. नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत, अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत, असत्य के खिलाफ सत्य की जीत, तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की जीत, षड्यंत्रों के खिलाफ I.N.D.I.A की जीत है। राहुल गांधी के माध्यम से संसद में सड़क की आवाज फिर गूंजेगी. समस्त देशवासियों को बधाई।
राहुल गाँधी को लोकसभा में बोलने से रोकने के लिए तमाम उपाय किये गए थे, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनकी सदस्यता बहाल की गई है, जो बड़ी सफलता है। राहुल गांधी सवाल पूछते रहे हैं, जिससे सत्ताधारी दल बचता रहा है,अब उन्हें जवाब देना होगा।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने PM नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर रखी बात












Click it and Unblock the Notifications