छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, बिलासपुर में ‘‘मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का करेंगे शुभारंभ

CHHATTISGARH AWAS NYAY YOJANA: छत्तीसगढ़ में चुनाव है, लिहाजा सभी सियासी दलों के राष्ट्रीय नेताओं का दौरा बढ़ते जा रहा है। आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। राहुल गांधी, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भाजपा गढ़ माने जाने वाले बिलासपुर में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे। आज सुबह राहुल गांधी दिल्ली से रायपुर पहुंचे, तो सीएम भूपेश बघेल ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। दोनों नेता सड़क मार्ग से बिलासपुर जायेंगे।

RAHUL GANDHI CHHATTISGARH

दरअसल छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार राज्य के पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध कराने के मकसद से ''मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास न्याय योजना'' प्रारंभ की जा रही है। इस योजना में का लाभ उन लोगों को मिलेगा, जिन्हें आवास की जरूरत है, लेकिन वर्ष 2011 की सर्वे सूची के अनुसार योजना के लिए पात्रता नहीं हैं। केंद्र सरकार द्वारा सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 12 साल पूर्व संपादित की गई थी।

छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 25 सितंबर को बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम सकरी में आयोजित 'आवास न्यास सम्मेलन' में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम वह वह स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से सरगुजा और बस्तर संभाग में 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने शालाओं में शिक्षकों की सीधी भर्ती सरगुजा और बस्तर संभाग के लिए इस वर्ष प्रारंभ की है। 4 मई 2023 को सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद आदिवासी बाहुल्य इन दोनों संभागों के लिए शिक्षकों के 5772, सहायक शिक्षकों के 6285 सहित कुल 12057 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार का की मानना है कि शिक्षकों की नियुक्ति से राज्य की शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और सभी युवाओं का भविष्य उज्जवल होगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ परब मनाने के लिए सरपंचों को भी दे रहे 10-10 हजार रुपये: CM भूपेश बघेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+