छत्तीसगढ़ परब मनाने के लिए सरपंचों को भी दे रहे 10-10 हजार रुपये: CM भूपेश बघेल
इस साल छत्तीसगढ़ का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले भूपेश बघेल सरकार जनता तक पहुंच रही है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुकमा जिला पहुंचे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ परब मनाने के लिए हम सरपंचों को भी 10-10 हजार रुपये दे रहे हैं।
सीएम ने कहा कि हमारी बोली, संस्कृति, परंपरा और भाषा को सहेजने का काम हमने किया है। सुकमा जिले हमारे दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार है। ये पीछे नहीं रहना चाहिए, लोग आएं और देखें कि सुकमा हमारा सबसे सुंदर जिला बन रहा है। यहां अच्छे स्कूल, चिकित्सालय बने और सुविधाएं बढ़ें।

सीएम बघेल ने कहा कि हम लगातार आपके हित में कार्य कर रहे हैं। विकास के काम हो रहे हैं। आप सबको विकास कार्यों की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। जिस प्रकार से सुकमा विकास के पथ पर चल रहा है, इसको रुकने नहीं देना है। आने वाले समय में भी विकास होता रहेगा।
पहले सुकमा और छिंदगढ़ की स्थिति क्या थी, इन पांच सालों में क्या परिवर्तन आया था, इसे आप से ज्यादा कोई नहीं जान सकता। पिछले समय मैं भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आया था बहुत सारे अपने निर्माण कार्य, बहुत सारे आजीविका के कार्यों और साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की मांग की थी।
सुकमा वो जगह थी जहां लोग दिन में भी दरभाघाटी क्रोस करके आने से डरते थे और आज रात को भी मोटरसाइकिल से आते जाते हैं। यहां के आवागमन में परिवर्तन हुआ है। छिंदगढ़ का आज ऐसा कोई गांव नहीं है जो पक्की सड़क से ना जुड़ा हो। सुकमा ब्लॉक के अधिकांश गांव पक्की सड़क से जुड़ चुके हैं।
कोंटा में भी अब कच्चे मार्ग का निर्माण तेजी से हो रहा है। पक्की सड़कों का निर्माण हो रहा है। गिट्टी, मुरुम का कार्य हो रहा है। पुल-पुलिया का निर्माण लगातार जारी है। जो स्कूल बंद थे, उन्हें हमने फिर से शुरू करवा दिए।












Click it and Unblock the Notifications