राहुल गांधी आकर चले भी गए ,ट्वीटर पर छाए रहे भाजपा नेताओं के व्यंगात्मक ट्वीट
छाए रहे भाजपा नेताओं के राहुल गांधी पर व्यंगात्मक ट्वीट
रायपुर,04 फरवरी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर आकर चले भी गए ,लेकिन राहुल के दौरे से जुड़ी सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं की पोस्ट आज भी चर्चा में बनी हुई हैं ।आइये कुछ ऐसी ही पोस्ट पर नजर डालते हैं।

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंच मार्ग में कांग्रेस नेताओ की तरफ से राहुल गांधी के स्वागत के लिए लगाए गए बैनर लगाए गए थे ,लेकिन स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के पोस्टर नगर निगम ने निकाल दिए। इस घटना को कांग्रेस की अंदरूनी कलह के तौर पर देखा गया। पोस्टर निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ, जिसे भाजपा नेताओ ने भी ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा ।पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ट्वीट करते हुए तंज कसा कि टी. एस. बाबा कांग्रेस में हैं कि नहीं? राहुल गांधी के आगमन के पूर्व रायपुर नगर निगम द्वारा शहर भर से टी एस बाबा के पोस्टर उतार कर अन्य कांग्रेस नेताओं के पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
राहुल गांधी के दौरे को लेकर नवा रायपुर के किसान आंदोलनकारी भी अलर्ट थे।किसानो ने हजारो की तादाद में राहुल गांधी से मिलने के लिए नवा रायपुर की सड़को पर मार्च किया और एयरपोर्ट की तरफ बढ़ने लगे।पुलिस ने जगह जगह बेरिकेट्स लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफल ना होने के बाद बल प्रयोग करना पड़ा। इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने लिखा कि चाटूकारिता की हद पार है,,आलमपनाह आका को झूठे वायदों का स्वाद चखाते हैं ,जिस जनता ने कुर्सी सौंपा उन्हें नवा रायपुर में लाठियां पीटते हैं ,आम जनता को मार,,,राहुल के सपने साकार,,यही है भूपेश सरकार ,3 फरवरी..काला दिवस।
भाजपा लगातार इस बात के आरोप लगाती रही है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी के फंड में बढ़ोत्तरी करने के लिए और उत्तर प्रदेश चुनाव के खर्च के लिए छत्तीसगढ़ के राजस्व का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसी ही आरोपों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने राहुल गांधी और सीएम बघेल की रायपुर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल रवाना होने के दौरान बस में बातचीत करते हुई खींची गई तस्वीर को दुर्लभ बताते हुए लिखा कि राहुल गांधी जी अपने A.T.M से गहन चर्चा करते हुए।
राहुल गांधी के दौरे ही हर अपडेट सीएमओ के ट्वीटर हेंडल से दी गई। इसी गतिविधि पर तंज कसते हुए भाजपा ने अपने ऑफीशियल ट्वीटर हेंडल पर लिखा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने आज राहुल गांधी के आने-जाने से लेकर खाने-पीने तक का ब्रॉडकास्ट अपने Twitter पर किया है Face with tears of joy हद है चाटुकारिता की, तीन वर्ष तो निकल गए फिर ये छटपटाहट क्यों भूपेश जी?
Recommended Video
यह भी पढ़ें विपक्ष ने किया राहुल गांधी के दौरे का विरोध ,युवा मोर्चा ने दिखाए राहुल गांधी को काले झंडे
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री के फार्मूले को लेकर भले ही मामला शांत हो गया हो ,लेकिन भाजपा , कांग्रेस के भीतर चल रही खेमेबाजी पर तंज कसना नहीं छोड़ रही है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास ने फेसबुक पर सिंहदेव और राहुल गांधी के बीच कार्यक्रम के दौरान हुई बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि " ये दुनिया वाले पूछेंगे मुलाक़ात हुई....क्या बात हुई... ये बात किसी से ना कहना! कड़ी क़िलेबंदी के बावजूद बाबा ने क़िला भेदा और फिर.......?












Click it and Unblock the Notifications