पंजाब के CM भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा तय, AAP प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पार्टियों का प्रचार अभियान जारी है। विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों का दौरा तय हो गया है। इसी क्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान 29 और 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। भगवंत मान कवर्धा,बिलासपुर और कांकेर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे।

BHAGWANT MANN

भगवंत मान कवर्धा से प्रत्याशी राजा खड्गराज सिंह और बिलासपुर से प्रत्याशी उज्वला कराडे के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके बाद वह 30 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के समर्थन में प्रचार करेंगे। भगवंत मान इस दौरान पंजाब में आप सरकार की विकास कार्यों को गिनाएंगे।

आप नेताओं ने बताया कि भगवंत मान के दौरे को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा 26 अक्टूबर को रायपुर पहुंच रहे हैं। वह उन सभी क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहां भगवंत मान का कार्यक्रम फिक्स हुआ है। भगवंत मान का यह चुनावी कार्यक्रम सफल हो, इसके लिए अभी से तैयारी जारी है। पार्टी के चुनाव प्रचार समिति भगवंत मान के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी हैं।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: राहुल गांधी के दौरे से पहले नक्सल हलचल, बैनर टांगकर किया चुनाव का बहिष्कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+