CG: विश्व आदिवासी दिवस पर होंगे कार्यक्रम, अंबिकापुर में होगा जिला स्तरीय आयोजन

ADIWASI DIVAS: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले में वृहद जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत द्वारा गुरुवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक ली गई।

AMARJEET BHAGAT MEETNG

जिला स्तर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में वनाधिकार पत्र, हितग्राही मूलक कृषि सामग्री, चेक वितरण अन्य सामग्रियों सहित आवश्यक दस्तावेज हितग्राहियों को वितरित किए जाएंगे, इसके साथ ही अद्भुत लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मंत्री श्री भगत ने सभी अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था और गरिमामय आयोजन के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 अगस्त को छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम गरिमापूर्वक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों की 5 हजार 633 पंचायतों को 'मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना' के तहत द्वितीय किश्त 2 करोड़ 81 लाख 65 हजार रूपए की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित करेंगे।

प्रत्येक पंचायत को 5 हजार रूपए की मान से द्वितीय किश्त दी जाएगी। पंचायतों को 'मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना' योजना के तहत प्रतिवर्ष दी जाने वाली 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता का उद्देश्य आदिवासी तीज-त्यौहारों का गांव में गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें CG NEWS: दिव्यांग बच्चों को मिलेगी उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्पेशल एजुकेटर नियुक्त करने पर होगा विचार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+