Bijapur Encounter: जंगल से बाहर लाये गये 5 नक्सलियों के शव, बड़ी मात्रा में कई हथियार बरामद
Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बंदेपारा-कोरणजेड के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों के शवों को जंगल से बाहर लाया गया है, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। शवों को जिला अस्पताल बीजापुर के मर्चुरी में रखा गया है, और उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।
मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की पहचान पश्चिम बस्तर डिवीजन नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM प्लाटून नंबर 02 कमांडर रैनु हेमला, मद्देड एरिया कमेटी के प्लाटून नंबर 11 PPCM ज्योति ताती, मिलिशिया प्लाटून कमांडर रमेश एचाम, और मिलिशिया प्लाटून सदस्य रमेश मिच्चा के रूप में हुई है। इनमें से कुल 15 लाख रुपये का ईनाम घोषित हार्डकोर माओवादी शामिल हैं।

बीजापुर एसपी ने दी मुठभेड़ पर जानकारी
बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान के तहत 11 जनवरी 2025 को डीआरजी बीजापुर पार्टी ने नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर बंदेपारा-कोरंजेड़ क्षेत्र में कार्रवाई की।
12 जनवरी 2025 को सुबह लगभग 8 बजे ग्राम बंदेपारा-कोरंजेड़ के मध्य जंगल पहाड़ में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो शाम 3-4 बजे तक रुक-रुक कर चलती रही। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर 2 महिला और 3 पुरुष, कुल 5 हार्डकोर माओवादियों के शव हथियार सामग्री सहित बरामद हुए।
माओवादी संगठन के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में मिली बढ़त को बनाए रखते हुए वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित और गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
हाल के दिनों में कुल 13 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। माओवादियों की तमाम साजिशों और कायराना हरकतों के बावजूद सुरक्षा बलों के सदस्यों ने मजबूत मनोबल और स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य किया है।
यह भी पढ़े छत्तीसगढ़: बीजापुर के जंगलों में नक्सल मुठभेड़, 5 नक्सलियों के शव बरामद












Click it and Unblock the Notifications