छत्तीसगढ़: बीजापुर के जंगलों में नक्सल मुठभेड़, 5 नक्सलियों के शव बरामद
Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्रान्तर्गत जंगलों में आज सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों की एक टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी, जिसके दौरान उनका नक्सलियों से सामना हो गया।
Recommended Video
ताजा अपडेट्स के अनुसार 5 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार, विस्फोटक और स्वचालित हथियार समेत नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

एसपी बीजापुर, जितेंद्र यादव ने बताया कि 5 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार, विस्फोटक और स्वचालित हथियार समेत नक्सली सामग्री बरामद की गई है। 1 एसएलआर राइफल, 12 बोर राइफल, सिंगल शॉट राइफल और बीजीएल लांचर बरामद किया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
बता दें कि डीआरजी, एसटीएफ और जिला बल के संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर थी। इस बीच मद्देड़ थाना क्षेत्र के बन्देपारा, कोरणजेड के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ सुबह शुरू हुई। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही थी। सुरक्षा बल के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और नक्सलियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है। सुरक्षा बल की टीम ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया हुआ है। सर्चिंग अभियान के समाप्त होने के बाद घटना में मारे गए नक्सलियों की वास्तविक संख्या का पता चलेगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बल की टीम जंगल में सर्च अभियान पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। सुरक्षा बल के जवान भी जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है और इलाके में तनाव व्याप्त है।












Click it and Unblock the Notifications