PM मोदी ने छत्तीसगढ़ में स्केच बनाकर गिफ्ट करने वाली बच्ची को लिखी चिट्ठी, कांकेर की रैली में की थी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन पहलें चुनावी सभा को संबोधित करने कांकेर पहुंचे थे। इस दौरान एक मासूम बच्ची का पीएम मोदी के प्रति अपार प्रेम देखने को मिला था।
5वी कक्षा की छात्रा आकांक्षा ठाकुर अपने हाथो से पीएम मोदी का स्केच बनाकर लाई थी और स्केच लेकर सभा में खड़ी थी जैसे ही पीएम मोदी की नजर उस मासूम पर पड़ी थीं उन्होंने मंच से मासूम को पुकारा था और स्केच अपने पास मंगवाई थी।

मासूम को चिट्ठी लिखने का भी वादा किया था, पीएम मोदी ने अब अपना वादा निभाया है, पीएम मोदी ने मासूम आकांक्षा को चिट्ठी लिखी है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पीएम ने अपनी चिट्ठी में आकांक्षा के लिए लिखा कि उनका बनाया हुआ स्केच पहुंच गया है, नरेंद्र मोदी के आगे लिखा कि बेटियां ही देश का उज्जवल भविष्य है, बेटियो के लिए सुरक्षित, स्वस्थ ,सुविधाओं से युक्त राष्ट्र का निर्माण करना ही उनका लक्ष्य है।
पीएम मोदी ने आकांक्षा के लिए लिखा कि आप सभी का यही प्रेम मेरी ताकत है। आकांक्षा ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर खिंचवाने की इच्छा भी जताई है, हालाकि उनकी ये ख्वाइश अभी पूरी नहीं हों पाई है।
संवाद सूत्र - मौसम साहू, कांकेर/छत्तीसगढ़












Click it and Unblock the Notifications