पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान, भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है भाजपा

CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस और बीजेपी में तकरार जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा कि भाजपा भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से भयभीत है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने पहले भूपेश सरकार की योजनाओं का विरोध किया, भ्रम फैलाने का प्रयास किया, मोदी सरकार के माध्यम से अड़चन डालने का प्रयास किया। इसी कड़ी में अब भाजपा कांग्रेस द्वारा की जा रही घोषणाओं का भी विरोध कर रही है और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।

CG Congress State President Deepak Baij

दीपक बैज ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के 9 भाजपा सांसद पूरे 5 साल मोदी सरकार के साथ मिलकर हर पल यह षड्यंत्र रचते रहे, जब भूपेश सरकार ने किसानों को 2500 रु. समर्थन मूल्य देने की बात कही तब मोदी सरकार ने सेंट्रल पूल में चावल लेने से इंकार कर दिया। मोदी सरकार धान खरीदी के समय केंद्र सरकार बारदाने की आपूर्ति रोक देती है, कभी कहती है कि हम केंद्रीय पूल में उसना चावल नहीं लेंगे।

बैज ने आगे कहा कि जैसे ही भूपेश सरकार ने 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की घोषणा की भयभीत मोदी सरकार और भाजपा ने छत्तीसगढ़ से चावल खरीदी के कोटे को 86 लाख मिट्रिक टन से घटाकर 61 लाख मिट्रिक टन कर दिया। कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए 76 प्रतिशत प्रतिशत आरक्षण के विधेयक को अमित शाह के दबाव में राज भवन में ही रोक दिया गया। भूपेश सरकार ने जब पुरानी पेंशन स्कीम की घोषणा की तो मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारीयों द्वारा जमा किया गया 17200 करोड़ देने से मना कर दिया।

कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने आगे कहा योजनाओं के विरोध और उनके बारे में भ्रम फैलाने के बाद भी बीजेपी खुद को असफल महसूस कर रही है , इसीलिए कांग्रेस की घोषणाओं से भयभीत होकर उनके बारे में भ्रम फैलाना और विरोध करना शुरू कर दिया है। 15 बरस सत्ता में रही और अविश्वास का पर्याय बन चुकी भाजपा न तो अपने 15 साल के काम गिनाने में सक्षम है, न ही कोई घोषणा करने की स्थिति में है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि जनकल्याणकारी घोषणाओं से डरकर भाजपा इसका विरोध करने और भ्रम फैलाने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान, भाजपा 5 राज्यो में हार रही है चुनाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+