छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान, भाजपा 5 राज्यो में हार रही है चुनाव
DEEPAK BAIJ: छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव हैं,लेकिन इन राज्यों में केंद्रीय जांच एजेंसी सक्रिय हैं। इस सक्रियता पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की घबराहट को बताया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हार रही है। इसलिये वह केन्द्रीय एजेंसियो और केन्द्रीय सुरक्षा बलो का दुरूपयोग करना शुरू कर चुकी है। भाजपा तानाशाही और अलोकतांत्रिक गतिविधियों पर उतर आई है। उसके पास कांग्रेस के खिलाफ मुद्दे नहीं बचे है तो वह ईडी के माध्यम से गलत कार्यवाहियां करवा कर भ्रष्टाचार के भ्रामक आंकड़े प्रस्तुत कर रही है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि 2014 में केंद्र में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से प्रमुख विपक्षी नेताओं को घेरने के लिए जांच एजेंसियों का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। मोदी सरकार के 8 साल के शासन में 95 फीसदी मामले केवल विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ़ किए गए हैं। जो नेता भाजपा में शामिल हो गये, उनके खिलाफ भाजपा ने जांच बंद करवा दिया। नारायण राणे, मुकुल राय, हेमंत बिसवा सरमा, येदुरप्पा, एकनाथ शिंदे जैसे दर्जनों नेता जिनके खिलाफ ई डी, आई टी और सीबीआई की कार्यवाही चल रही थी, बकायदा एफआईआर दर्ज है, भाजपा में शामिल होते ही सदाचारी हो गए सारे आरोपों से मुक्त हो गये।
कांग्रेस नेता दीपक बैज ने कहा कि देश में जब से मोदी सरकार बनी है, वह केंद्रीय एजेंसियों का मनमाने दुरुपयोग कर रही है। राजनैतिक विरोधियों को दबाने तथा सत्तारूढ़ भाजपा के राजनैतिक हितों को साधने सेन्ट्रल एजेंसियों के दुरुपयोग का ऐसा उदाहरण इतिहास में कभी देखने नहीं मिला है। उन्होंने अपनी स्थापना के बाद ईडी में कुल 5422 केस दर्ज हुये है और इनमे से 5310 केस भाजपा की मोदी सरकार के दौरान 8 साल में दर्ज किये गये है। उसके पहले ईडी ने सिर्फ 112 केस दर्ज किया था। इनमें से 95 प्रतिशत विरोधी दल के नेताओं के खिलाफ दर्ज किया गया है और एक भी भाजपा नेता के यहां ईडी ने न कभी छापा मारा और न ही कोई मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें पीसीसी चीफ दीपक बैज विपक्ष पर कटाक्ष , कहा- बीजेपी है किसान विरोधी,कर्ज माफी का कर रही विरोध












Click it and Unblock the Notifications