पीसीसी चीफ दीपक बैज विपक्ष पर कटाक्ष , कहा- बीजेपी है किसान विरोधी,कर्ज माफी का कर रही विरोध
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस फिर सरकार बनने पर किसानों को कर्ज मुक्त करने की तैयारी कर रही है, तो दूसरी ओर बीजेपी किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी को रोकने के लिए षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने आगे जोड़ा कि मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ से 86 लाख मीट्रिक टन चाँवल खरीदी के आर्डर को रद्द करके केवल 61 लाख मीट्रिक टन चाँवल खरीदी का नया आदेश दिया है।

बैज ने आगे कहा कि इससे समझ में आता है कि भाजपा को किसानों की उन्नति से कितनी नफरत है। भाजपा की केंद्र सरकार ने बीते 5 वर्षों में किसानों से धान खरीदी को रोकने के लिए अनेक षड्यंत्र रचे हैं। समय पर मांग के अनुसार बारदाना नहीं देना,पर्याप्त मात्रा में खाद बीज नहीं देना और केंद्रीय पूल में चावल जमा करने रेलवे की रैक नहीं देना भाजपा का किसान विरोधी चरित्र है।
दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, उसको पूरा करती है दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी जो वादा करते हैं, उसे पर भाजपा के नेता ही भरोसा नहीं करते हैं। 2018 में कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की कर्ज माफी और धान की कीमत 2500 रु. देने का वादा किया। जिसे भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के 2 घंटे के भीतर पूरा किया था। व
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आगे कहा कि बीजेपी सिर्फ किसानों का विरोधी नहीं है बल्कि भाजपा को एसटी, एससी, ओबीसी, युवा, महिला, मजदूर व्यापारी सभी से पीड़ा है। पीएम मोदी के 9 साल के शासनकाल में इन्हीं सभी वर्गों का शोषण हुआ प्रताड़ना, अत्याचार हुआ है। बीजेपी का मुख्य एजेंडा अडानी अंबानी जैसे चंद्र पूंजी पतियों की बेहतरी के लिए काम करना है। बाकी देश की बड़ी आबादी की परेशानियों से नरेंद्र मोदी को कोईवास्ता नहीं है। बैज ने आगे छत्तीसगढ़ की कहा कि भूपेश बघेल की सरकार हर वर्ग के साथ न्याय किया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में दशहरा पर्व का उल्लास , WRS कॉलोनी में CM भूपेश बघेल ने किया रावण दहन












Click it and Unblock the Notifications