OPINION: छत्तीसगढ़ में डिजिटल सेवाओं का हुआ विस्तार, साय सरकार ने पूरा किया सुशासन कायम करने का वादा
Chhattisgarh Government Digital: छत्तीसगढ़ डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रहा है। बीते कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ ने डिजिटल प्रगति और सुशासन की दिशा में जो कई बड़े कदम उठाए हैं, इससे न सिर्फ राज्य को विकास की ओर जा रहा हैं, बल्कि प्रदेश के नागरिकों के जीवन को भी सरल और सुविधाजनक बना रहे हैं। यह विकास पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व का प्रमाण है।
शासकीय सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ने सरकार की योजनाओं और काम को पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए डिजिटल तकनीक को अपना प्रमुख साधन बनाया है। जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शासन ने ''ई-ऑफिस'' प्रणाली लागू की है, जिसके माध्यम से सरकारी दस्तावेजों का प्रबंधन, सुरक्षा और फाइलों का निपटारा तेजी से किया जा रहा है।

इसी प्रकार, मुख्यमंत्री कार्यालय में भी डिजिटल रूपांतरण की दिशा में कदम उठाए गए हैं। ऑनलाइन पोर्टल के जरिये से नागरिकों को मुख्यमंत्री के रोजमर्रा के कार्यक्रम, राज्य की योजनाओं और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के साथ विभिन्न जिलों की जानकारी उपलब्ध होने से आमजनों को भी सहूलियत होगी।
इस डिजिटल पहल से सरकारी कार्यप्रणाली को सरल बना रही है, बल्कि
नागरिकों को भी राज्य के विकास में भागीदार बना रही है। आम जनता भी इसका दिल खोलकर स्वागत कर रही है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने आम जनता के लिए मंत्रालय में प्रवेश को सुगम बनाने के लिए 'स्वागतम' पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से बड़े शहर हो या सुदूर क्षेत्र के लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उन्हें एसएमएस और ईमेल के माध्यम से प्रवेश पास प्राप्त होगा। इससे समय की बचत होगी और कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी। यह पहल न केवल सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बना रही है, बल्कि आम जनता के लिए सरकार के मार्ग खोल रही है।
सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने करीब दस महीनों में ''सुशासन'' की एक नई परिभाषा बनाई है। सरकार ने विकास के साथ-साथ आम जनता का विश्वास वापस पाने में भी सफलता पाई की है। आमजनों के बीच यह चर्चा आम है कि ''मोदी की गारंटी'' और ''विष्णु के सुशासन'' में छत्तीसगढ़ जिस तेजी से डिजिटल युग की ओर कदम बढ़ा रहा है।
यह भी पढ़ें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिले CM विष्णुदेव साय, औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने हुई चर्चा












Click it and Unblock the Notifications