CM के खिलाफ अनर्गल बोलने के लिए BJP ने विजय बघेल को रखा, आरोपों पर बोले कांग्रेस नेता सुशील आनंद
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के खिलाफ यूज करने अनर्गल बातें करने के लिए भाजपा ने विजय बघेल को रखा गया है। उनको डांटा-डंपटा गया है कि आपको सीएम के खिलाफ बात करनी हैं। यह बात कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कही है। वे विजय बघेल द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दे रहे थे।

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल के सामने भाजपा नेता विजय बघेल का कद बहुत ज्यादा बौना है। यह बात पाटन के मतदाता और छत्तीसगढ़ के मतदाता और भाजपा का नेतृत्व भी समझता है। सुशील आनंद ने आगे कहा कि बीजेपी विजय बघेल का इस्तेमाल सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ बात करने के लिए कर रही है।
बड़े लोगों के खिलाफ बोलकर खुद का प्रचार कर रहे
कुछ लोग बड़ी हस्तियों के खिलाफ बात करते हैं और अपना प्रचार करते हैं, विजय बघेल भी वही कर रहे हैं। भूपेश बघेल के सामने विजय बघेल का कद बौने जैसा है। कांग्रेस नेता सुशील आनंद बीजेपी नेता विजय बघेल द्वारा लगाए गए आरोपों पर मीडिया के सामने अपना पक्ष रख रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications