छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट दो नए न्यायाधीश नियुक्त, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भेजी शुभकामनाएं

Chhattisgarh Highcourt Latest News: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में दो नए अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। अधिवक्ता बिभु दत्त गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद को केंद्र सरकार ने उनकी वरिष्ठता के आधार पर चुना है। इस कदम का मकसद न्यायालय की कार्यकुशलता को बढ़ाना और लंबित मामलों के समाधान में तेजी लाना है।

नए जजों की नियुक्तियाँ संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) के अंतर्गत की गई हैं। दोनों न्यायाधीश अपने-अपने पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करेंगे। भारत सरकार के विधि मंत्रालय के न्याय विभाग ने इस मामले में अधिसूचना जारी कर दी है।

ज्ञात हो कि भारत के राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श करने के बाद इन अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग किया गया है। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ में लंबित मामलों को अधिक प्रभावी ढंग से संबोधित करके न्यायिक प्रणाली को मजबूत करने की उम्मीद है।

देश के कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पर नवनियुक्त न्यायाधीशों के लिए अपनी शुभकामनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा, "भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, भारत के राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में निम्नलिखित को नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

यह भी पढ़ें हाथी कब बनेगा साथी? छत्तीसगढ़ में मानव हाथी संघर्ष रोकने के सारे प्रयास विफल, आंकड़े और तथ्य

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+