गृहमंत्री अमित शाह के निजी सचिव बने नीरज बंसोड़, नक्सलियों के गढ़ सुकमा में रह चुके हैं कलेक्टर

महाराष्ट्र के नक्सल क्षेत्र गढ़चिरौली जिले के रहने वाले IAS नीरज बंसोड 2008 बैच के अधिकारी हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में कलेक्टर के तौर पर काम करने के बाद प्रधानमंत्री अवॉर्ड के लिए उनका नाम भेजा गया था।

Amit Shah PS: छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर नीरज कुमार बंसोड़ देश के गृहमंत्री अमित शाह के निजी सचिव होंगे। गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट कमेटी की स्वीकृति के बाद केंद्रीय कार्मिक विभाग ने नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। बंसोड़ अगस्त 2022 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। खास बात यह है कि केंद्रीय गृहमंत्री के नए निज सचिव छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के साथ अति संवेदनशील जिले सुकमा के कलेक्टर रह चुके हैं और महाराष्ट्र गढ़चिरौली के रहने वाले हैं।

2008 बैच के IAS हैं नीरज कुमार बंसोड़

2008 बैच के IAS हैं नीरज कुमार बंसोड़

नीरज कुमार बंसोड़ छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी हैं,लेकिन वह महाराष्ट्र से हैं। 2008 बैच IAS नीरज ने प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बीई किया है। पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी की,लेकिन संतुष्ट नहीं होने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली का रुख किया। साल 2007 में अखिल भारतीय रैंक 88 के साथ उन्होंने यूपीएससी से सिविल सर्विस परीक्षा पास की।

नक्सलियों के गढ़ सुकमा में रहे है कलेक्टर

नक्सलियों के गढ़ सुकमा में रहे है कलेक्टर

UPSC पास करने के बाद उन्होंने आईएएस के तौर पर बिलासपुर जिला पंचायत सीईओ, जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर समेत कई जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं,उनको बतौर कलेक्टर माओवादी प्रभावित जिले सुकमा में भी काम करने का अनुभव है। नीरज कुमार को साल 2022 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय सचिवालय में निदेशक बनाकर नियुक्ति दी गई थी। अब 7 माह बाद वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निजी सचिव के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले है।

2 बिन्दुओ के आधार पर मुहर

2 बिन्दुओ के आधार पर मुहर

नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले सुकमा में कलेक्टर रह चुके आईएएस नीरज बंसोड़ के नाम पर मुहर केंद्रीय कैबिनेट की चयन समिति ने ही 2 बिंदुओं के आधार पर मुहर लगाई थी। पहले बिंदु में कहा गया है कि नीरज सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के जरिये निदेशक के कार्यकाल में कटौती की जाती है। इसके अलावा उनको केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निज सचिव के रूप में नियुक्त किया जाता है।

Recommended Video

    Chhattisgarh: झीरम घाटी हमले की 9वीं बरसी, CM Baghel बोले-शहीदों को नहीं मिला न्याय | वनइंडिया हिंदी
    गढ़चिरौली के रहने वाले

    गढ़चिरौली के रहने वाले

    महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गढ़चिरौली जिले के रहने वाले IAS नीरज बंसोड 2008 बैच के अधिकारी हैं। वैसे तो उन्होंने छत्तीसगढ़ में कई बड़े पदों पर काम किया है,लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में कलेक्टर के तौर पर काम करने के बाद प्रधानमंत्री अवॉर्ड के लिए उनका नाम भेजा गया था। कबीरधाम जिले के कलेक्टर रहते हुए उन्होंने भोरमदेव महोत्सव का शानदार आयोजन करके भी अपने नाम का लोहा मनवाया था। वह बिलासपुर जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी रह चुके हैं।

    यह भी पढ़ें गोधन न्याय योजना हुई सुपरहिट, छत्तीसगढ़ में महिला समूहों ने बेची 198 करोड़ रूपए की गोबर खाद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+