Naxal Surrendered: बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर,14 पर था लाखों का ईनाम, अमित शाह ने दोहराया संकल्प
Naxal Surrendered: बीजापुर और सुकमा में 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छत्तीसगढ़ यात्रा से कुछ घंटे पहले इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर कर दिया। सरेंडर किया करने वाले इन नक्सलियों में से 14 लोगों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
नक्सलियों का ये सरेंडर सुरक्षा बलों की एक बड़ी सफलता के रुप है देखा जा रहा क्योंकि इसमें 14 नक्सली ऐसे थे, जिन पर बड़ा इनाम घोषित था और ये लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी चुनौती बने हुए थे।

अब तक आई जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वालों में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन और अन्य माओवादी संगठनों के सदस्य शामिल हैं। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलवाद के खिलाफ हमारा प्रयास जारी रहेगा, जिसका परिणाम आत्मसमर्पण, गिरफ्तारी या फिर निष्प्रभावी होने के रूप में सामने आएगा।
Naxal Surrendered: गृह मंत्री अमित शाह ने जताई खुशी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटनाक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "यह बहुत खुशी की बात है कि बीजापुर (छत्तीसगढ़) में 50 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया। मैं उन लोगों का स्वागत करता हूं जो हिंसा और हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति स्पष्ट है कि जो भी नक्सली हथियार छोड़कर विकास का रास्ता अपनाएगा, उसका पुनर्वास किया जाएगा और उसे मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। मैं एक बार फिर बाकी लोगों से अपील करता हूं कि वे हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हों। 31 मार्च 2026 के बाद देश में नक्सलवाद इतिहास बन जाएगा, यह हमारा संकल्प है।"
Naxal Surrendered: हाल में बीजापुर में इतने नक्सलियों ने किया सरेंडर
- 23 मार्च 2025 को 22 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, छ: इनामी नक्सली थे, जिन पर कुल 11 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
- 13 मार्च 2025 को, 17 नक्सलियों का सरेंडर, नौ पर कुल 24 लाख रुपये का इनाम।
- 17 मार्च 2025 को, 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें से नौ पर कुल 28 लाख रुपये का इनाम घोषित था।












Click it and Unblock the Notifications