छोटे टूर्नामेंट में BJP ने खेला नेशनल खिलाड़ियों पर दांव, कब आएगी कांग्रेस की लिस्ट TS बाबा ने खोले सारे पत्ते
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की दूसरी लिस्ट में 64 नाम शामिल हैं। दूसरी लिस्ट में भाजपा ने एक केन्द्रीय मंत्री समेत तीन सासंदों को टिकट दिया है। सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारने पर विपक्षी दल के नेता भी हैरान हैं।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा की दूसरी सूची पर प्रतिक्रिया दी है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा को अपनी लोकल प्रतिभा पर ज्यादा भरोसा नहीं है।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें अपने क्षेत्रीय नेताओं पर ज्यादा भरोसा नहीं है। आपने तीन स्तर पर टीम बना ली, लेकिन छोटे टूर्नामेंट को खेलने के लिए आप नेशनल लेवल के खिलाड़ी को चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। बता दें कि भाजपा अपनी दोनों लिस्ट में 4 सासंदों को टिकट दे चुकी है। इससे पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी इस सूची में दुर्ग से सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर गया था।
कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची कब जारी की जाएगी इस सवाल के जवाब में टीएस सिंहदेव ने कहा कि पितृ पक्ष के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में टीएस सिंहदेव भी शामिल थे। बैठक को लेकर उन्होंने ज्यादा बात नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications