नई चेतना अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ, छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने दी सक्रिय सहभागिता
लैंगिग भेदभाव के विरूद्ध राष्ट्रीय अभियान "नई चेतना" के शुक्रवार को नई दिल्ली में शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता दी।
Nai Chetna Abiyan लैंगिग भेदभाव के विरूद्ध राष्ट्रीय अभियान "नई चेतना" के शुक्रवार को नई दिल्ली में शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता दी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न शुभारंभ कार्यक्रम में धमतरी की चन्द्रिका साहू ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन किया।

बस्तर की गायत्री लोन्हारे को मंच पर आभार प्रदर्शन का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने लैंगिक समानता के लिए अपने काम के अनुभव भी साझा किए। वहीं गरियाबंद के छुरा विकासखंड की रानी परतेवा गांव की हुलसी ध्रुव ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में लैंगिक भेदभाव को दूर करने बस्तर में संचालित जेंडर परिवार चौपाल पर आधारित डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। 'बिहान' के जेंडर संसाधन केंद्रों के माध्यम से प्रदेश भर में महिलाएं परिवार और समुदाय में लैंगिक भेदभाव के विरूद्ध काम कर रही हैं।
लैंगिग भेदभाव के विरूद्ध देशभर में विशेष अभियान "नई चेतना - पहल बदलाव की" 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर तक संचालित की जा रही है। नई दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इसके शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और साध्वी निरंजन ज्योति तथा केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल भी मौजूद थे। देशभर से पहुंची राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वसहायता समूहों की महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। महिला समूह से जुड़ी बस्तर की सुकदाई कश्यप, कांकेर की जयंती चक्रधारी, बस्तर के डीपीएम श्री निलेश लखेरा और गरियाबंद के डीपीएम पतंजलि मिश्र भी नई दिल्ली में शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अलग-अलग स्थानों से प्रदेश की स्वसहायता समूहों की महिलाएं और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय के अधिकारी भी कार्यक्रम से जुड़े।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार का अहम फैसला, बिना ब्याज के लाख की खेती के लिए मिलेगा कर्ज
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications