नारायणपुर को देश के आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान, जल जीवन सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Narayanpur: जल जीवन सर्वेक्षण 2023 में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले ने देश के 43 आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान हासिल किया है। नारायणपुर जिले को यह गौरवपूर्ण रैंकिंग बीते छह माह के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए मिली है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने नारायणपुर जिले की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों के क्रियान्वयन में जुटे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है।

naryanpur dist

गौरतलब है कि एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक हुए जल-जीवन सर्वेक्षण 2023 में नारायणपुर को देश के आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। आकांक्षी जिले के रूप नारायणपुर को मिली यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण है।

उन्होंने कहा है कि जल जीवन मिशन में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति की सराहना पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने की है। राज्य में अब तक 25 लाख से अधिक परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदान कर राज्य ने 50 फीसद से अधिक का लक्ष्य पूरा कर लिया है। बीते एक पखवाड़े में एक लाख 27 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किए जाने की उल्लेखनीय उपलब्धि भी छत्तीसगढ़ ने हासिल की है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव, टी एस सिंहदेव बने उप मुख्यमंत्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+