छत्तीसगढ़ः नारायणपुर में नक्सलियों के साथ जवानों की जबरदस्त मुठभेड़, पांच लाख का इनामी नक्सली सहित 5 गिरफ्तार

नारायणपुर। मंगलवार को बस्तर संभाग में नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। इसके बाद पुलिस ने 5 लाख के इनामी नक्सली के साथ 5 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए नक्सलियों के पास से पुलिस ने 3 बंदूक, एक पीट्ठू बैग, 4 सॉल्डरिंग ऑयरन, नक्सली साहित्य, 6 डेटोनेटर और एक बैटरी बरामद की। पुलिस को सूचना मिलनी थी कि 30 से ज्यादा नक्सली छिपे हुए हैं।

narayanpur drg soldier and police team caught 5 naxali during encounter

जानकारी मिलने के बाद जिला बल और डीआरजी की टीम गोमागाल, उसेली, हसनार गांव की तरफ रवाना हुई थी। इस दौरान जैसे ही जवान और पुलिस ओरछा थाना के डेंगलपुट्टीपारा गोमागाल के जंगल पहुंचे तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और 5 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। नारायणपुर जिले के एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि 30 से ज्यादा नक्सलियों की सूचना पर ही दोनों टीमें गईं थीं। मुठभेड़ के बाद पांच को पकड़ लिया गया।

बाकी नक्सली जंगल की ओट में भाग निकले। गिरफ्तार किये गए नक्सलियों की पहचान बुधराम कवाची, अड़मा कवाची, मिरिया धुर्वा, नाचू धुर्वा और पीसो कवाची शामिल है। नक्सली बुधराम पर 5 लाख रुपये का इनाम था। वो कुतुल एरिया कमेटी सदस्य है। वहीं अड़मा, नाचू धुर्वा और पीसी कवाची गोमागाल मिलिशिया सदस्य हैं। फिलहाल पुलिस इन नक्सलियों से पूछताछ कर रही है।

वहीं कोंडागांव जिले में मंगलवार की दोपहर को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। साथ ही उनके शव को भी बरामद कर लिया गया है। मौके से कुछ हथियार भी जब्त किये गए हैं। कोंडागांव के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक केशकाल ब्लॉक में डीआरजी के जवान पेट्रोलिंग पर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+