UKG में पढ़ाई कर रहा पांच साल का नमन बना छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही, जानिए कैसे?
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की एसपी भावना गुप्ता ने गुरुवार को पांच साल के नमन को सिपाही बनाते हुए उसे नियुक्ति पत्र सौंपा है।

जिस उम्र में पेंसिल पकड़कर बच्चे पढ़ना-लिखना सीखते हैं, उतनी छोटी उम्र में छत्तीसढ़ के नमन को पुलिस विभाग में सिपाही की नौकरी मिल गई है। नमन राजवाड़े नाम के इस बच्चे की उम्र महज पांच साल है जिसके छत्तीसगढ़ की पुलिस ने अपने विभाग में सिपाही नियुक्त किया है।
5 साल के नमन को जब मिली नौकरी तो मां की छलक आईं आंखें
आपको जानकर और जानकर ताज्जुब होगा कि नमन को जब पुलिस में नौकरी देते हुए पुलिस अधिकारी ने नियुक्ति पत्र सौंपा तो उसके साथ आई मां की आंख आंसुओं से नम हो गई। इसकी वजह है कि पांच साल का नमन की पुलिस की नौकरी से ही उनका घर चलेगा क्योंकि ये बच्चा ही उनके परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य है।
यूकेजी के बच्चे को आखिर कैसे मिली नौकरी?
दरअसल, नमन के आरक्षक पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद एसपी भावना गुत्पा ने 5 साल के बेटे को बाल आरक्ष के पद पिता की जगह पर अनुकंपा नियुक्त किया है। नमन आज अपना नियुक्ति पत्र लेने एसपी ऑफिस अपनी मां के साथ आया था।
एसपी भावना गुप्ता ने दिया नियुक्त पत्र दिया तो...
जैसे ही एसपी भावना गुप्ता ने पांच साल के नमन को उसका नियुक्ति पत्र थमाया तब उसकी मां केी आ फफक कर अपने पति को याद कर रो पड़ी और बेटे को नौकरी मिलने की खुशी में उसके माथे को चूमने लगी।
VIDEO: On compassionate grounds, Chhattisgarh Police appoints a five-year-old UKG student as child constable. His father was a constable who died in a road accident last year. pic.twitter.com/dCcFW3xphq
— Press Trust of India (@PTI_News) March 23, 2023
2021 में पिता की हुई दुर्घटना में हो गई थी मौत
5 साल की उम्र में सिपाही बने नमन राजवाड़े के पिता राजकुमार राजवाड़े छत्तीसगढ़ के सरगुजा पुलिस में आरक्षक थे जिनकी 3 सितंबर 2021 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। नियुक्ति प्रवधान के अनुसार घर में कोई बालिग सदस्य नहीं होने के कारण पांच साल के नमन को अनुकंपा नियुक्ति देते हुए सिपाही बनाया गया है। नमन को बाल आरक्षक के तौर पर वेतन-भत्ता समेत अन्य सुविधाएं दी जाएगी। इसके अलावा जब वो 18 साल को हो जाएगा तब वो नियमित नौकरी ज्वाइन कर लेगा और तब तक उसे अपनी हाजिरी अन्य कागजी कामों के लिए पुलिस कार्यालय आना होगा।












Click it and Unblock the Notifications