छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा को बयान, जनसंख्या का लगभग 50 % तक बढ़ना, सामान्य बात नहीं है
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने एक बार जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) में बदलाव को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की यह बढ़ोतरी छत्तीसगढ़ में भी चिंता का विषय है। जनसंख्या में इतनी अधिक बढ़ोत्तरी के कारणों की जाँच की जानी चाहिए, ताकि घुसपैठ और वोट बैंक की राजनीति के लिए अवैध बसाहट का सच भी सामने आ सके।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बिरनपुर की घटना हुई, उसकी सामाजिक पृष्ठभूमि क्या है? ऐसा क्या हुआ था, जिसके कारण यह घटना हुई? इस घटना के तमाम पहलुओं को समाज को समझाना पड़ेगा। यह केवल भाजपा को वोट देने या न देने का मसला भर नहीं है। लेकिन, समाज में जो कुछ भी हो रहा है, उसको समझने और उस पर निगाह रखने की ज्यादा आवश्यकता है। अगर आज हम इसकी गंभीरता को नहीं समझेंगे तो भविष्य में परेशानियाँ होंगीं।

शर्मा ने कहा कि इस विषय पर एकल सदस्य समिति द्वारा एक जांच की गई थी। इसके सामाजिक पक्ष के लिए अभी और जाँच की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसकी आगे जांच कराई जाएगी और तब यह स्पष्ट होगा। कवर्धा जिले में गाँव-गाँव में इस तरह की घटनाएँ हुई हैं, जो मीडिया के माध्यम से सबके बीच आई है। गाँव-गाँव में ऐसे लोगों के नाम जुड़े हैं, जिनकी जानकारी गाँव वालों तक को नहीं है। ऐसे लोगों को गाँव वाले नहीं जानते, बीएलओ नहीं जानते कि यह लोग कहाँ से आ रहे हैं? इससे स्पष्ट है कि मामला कुछ तो है। जनसंख्या का लगभग 50 फीसदी तक बढ़ना, यह सामान्य बात नहीं है, और अगर असामान्य है, तो यह कैसे है? इसको हम नहीं समझेंगे तो और कौन समझेगा? कल के दिन यह परेशानी जब सामने आएगी तब सबको ध्यान आएगा।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वे खुद इस मामले में एप्लीकेंट हैं। इस विषय को हमने चुनाव से पहले उठाया था। चुनाव आयोग में हमने आवेदन दिया भी है। मीडिया में भी इस विषय पर चर्चा भी चल रही है। शर्मा ने कहा कि उनके पास आँकड़े हैं, इन्हें लेकर जाएँ और गाँव वालों से पूछिए तो यह गंभीर मसला आप सबको स्पष्ट हो जाएगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा की नक्सलियों से अपील, बंदूक छोड़कर विकास का साथ दें
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications